युवक की हत्या मामले में न्याय की मांग कर रहे महिलाओं पर पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई,महिलाओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, विरोध में महिलाओं ने किया हंगामा,सड़क जाम,पुलिस पर लगाये गम्भीर आरोप,हत्या मामले में एक युवक ने किया सरेंड

कतरास।धनबाद जिले का बैंक मोड़ थाना की पुलिस द्वारा आज हत्या मामले में न्याय मांगने पहुँची महिलाओ पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की है।पुलिस द्वारा महिलाओं पर ताबड़तोड़ लाठीचार्ज कर दिया।जिसमें महिलाएं घायल हो गई।महिलाओं ने पुलिस पर बिना वजह लाठीचार्ज करने का आरोप लगाई है।वही हत्या मामले में एक युवक ने बैंक मोड़ थाना पहुँच सरेंडर कर दिया है।पुलिस हत्यारोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

दरहसल बैंक मोड़ थाना क्षेत्र विकास नगर में आज सुबह नाले से रवि कुमार राय नामक युवक का शव बरामद किया गया। इसकी जानकारी होने पर मृतक के परिजन थाना पहुँच गए।आरोपी को पकड़ने न्याय की मांग करने लगे।परिजन इसे लेकर थाना के सामने हंगामा करते हुए सड़क को भी बाधित कर दिया।पुलिस से तूतू मैं मैं हो गया।जिसके बाद पुलिस अपना आपा खोते हुए महिलाओं पर देखते ही देखते लाठीचार्ज कर दिया।जिससे मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई।महिलाएं इधर उधर भागने लगी।घटना से मृतक परिजन,पुलिस की कार्रवाई से काफी गुस्सा है।

वही लोगों के बार बार हंगामे को देखते हुए पुलिस आरोपी को दूसरे थाना लेकर गई।आरोपी को ले जाने से भी आक्रोशित लोग रोकने का प्रयास करते रहे थे। लाठीचार्ज के बाद फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। परिजनों ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!