नेहरू महिला इंटर कालेज12वीं की छात्राओं को विदाई दी ग‌ई।

तेतुलमारी नेहरू महिला इंटर कालेज तेतुलमारी मे शनिवार को रंगारंग सांकृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कक्षा 12वीं की छात्राओं को विदाई दी ग‌ई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय का प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने मां सरस्वती की तश्वीर पर पूजा अर्चना कर किया। उसके बाद छात्राओं को पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्राओं ने फिल्मी व खोरठा एवं नागपुरी गीतों पर जमकर नृत्य प्रस्तुत किया। शिक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक का भी मंचन किया। विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि छात्राएं कुछ बनो या ना बनो पढ़ लिखकर पहले एक अच्छा इंसान बनो, क्योंकि अच्छे इंसान ही लोगों को सही मार्ग दिखाता है। विद्यालय का मान सम्मान भी बढाता है। अच्छे संस्कारों से ही विधालय को जाना जाता है, इसलिए पढ़ लिखकर पहले एक अच्छा इंसान बनो। कार्यक्रम मे व्याख्याता यदूनाथ सिंह चौधरी, सीमा मिश्रा, मकेश्वर सिंह, साबीर अहमद, दर्शन कुमार दास,गणेश वर्मा, मनोज कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!