चीताही स्थित रामराज मंदिर समिति द्वारा 4 फरवरी से महायज्ञ का आयोजन,भगवान हनुमान के ध्वजा रोहन कर किया गया शुभारंभ, मुख्य यजमान के रूप में धनबाद सांसद ढुलू महतो,धर्मपत्नी सावित्री देवी वैदिक अनुष्ठान के साथ किया ध्वजा रोहन

कतरास।धनबाद भाजपा सांसद ढुलू महतो के चिटाही ग्राम में रामराज मंदिर समिति द्वारा महायज्ञ का आयोजन 4 फरवरी से किया जायेगा।जिसमे मुख्य यजमान सांसद ढुलू महतो,धर्मपत्नी सावित्री देवी होंगी।
शनिवार को रामराज मंदिर प्रांगण में महायज्ञ को लेकर भगवान हनुमान का ध्वजा रोहन सांसद ढुलू महतो धर्मपत्नी सावित्री देवी के साथ वैदिक विधान से कर महायज्ञ का शुभारंभ किये।बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो सहित पूरा परिवार भी उपस्थित रहे।
वही सांसद और विधायक ने कहा कि 4 फरवरी से 12 फरवरी तक रामराज मंदिर समिति के तत्वावधान में महायज्ञ होगा।आज ध्वजा रोहन के साथ इसका शुभारंभ किया गया है।4 फरवरी को कलश यात्रा,शोभायात्रा रामराज मंदिर से तेलमच्चो दामोदर नदी तक होगा।जिसमें विभिन्न राज्य के भव्य धार्मिक झांकी होगा।हाथी,घोड़ा ऊँट भी झांकी में होगा।2 से ढाई लाख श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल होंगे।पूरे राज्य,देश मे रामराज का माहौल होगा।
Leave a Comment