विक्षिप्त बेटे ने मां और मौसी पर किया ईट से किया हमला, मौसी की हुई मौत, मां की हालत गंभीर
कतरास । धनबाद जिले के बरवाअड्डा स्थित हड़ियाडीह गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। विक्षिप्त बेटे दिलीप महतो ने अपनी मां अल्काही देवी और मौसी सुगा देवी पर ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में सुगा देवी की अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते मे ही मौत हो गई, जबकि मां अल्काही देवी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज SNMMCH अस्पताल में चल रहा इलाज के दौरान ही मां की भी मृत्यु हो गई घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दिया है।वही हमला करने वाले विक्षिप्त बेटे को परिवार और ग्रामीण घर मे बन्द कर रखा है।
वही पिता ने बताया कि उसका बेटा दिलीप महतो विक्षिप्त है। आज बेटे ने अपनी मां और मौसी पर अचानक ईट से हमला कर दिया। ईंट के वार से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन मौसी सुगा देवी की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि माँ अल्काही देवी गम्भीर है। वही घटना के बाद बेटा दिलीप महतो को घर में बंद कर दिया गया है। पुलिस को सूचना दे दिए है। बेटे की दिलीप महतो का 2007 से मानसिक बीमारी से पीड़ित है। उसका इलाज रांची में चल रहा था, कुछ पहले ही इलाज के लिए रांची लेकर गए थे। वहां मरीज का फाइल नहीं मिलने के कारण वापस कर दिया गया था। आज अपने मां और मौसी पर ईट से हमला किया जिसमें मौसी की मौत हो गई और मां को स्थित गंभीर है।घटना के समय घर मे वे लोग नही थे।
Leave a Comment