बिरसा मुंडा की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़, धनुष क्षतिग्रस्त, तरकश से तीर भी गायब,भगवान बिरसा मुंडा स्मारक समिति के लोगों ने जताया विरोध

धनबाद ।धनबाद के बैंक मोड़ में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा के साथ असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ किया। बिरसा मुंडा का धनुष क्षतिग्रस है तो वही तरकश से एक तीर गायब है।

इस घटना की भगवान बिरसा मुंडा स्मारक समिति के संयोजक महादेव हांसदा ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि धनबाद उपायुक्त से मांग है कि वैसे असामाजिक तत्वों  पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।इधर प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आने पर बैंक मोड़ थाना प्रभारी लव कुमार, नगर निगम के फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार जाँच पड़ताल करने प्रतिमा स्थल पर पहुंचे।

इस मामले में अनिल कुमार ने बताया कि अबतक के जाँच में यह सामने आ रही है कि इसमें किसी शरारती तत्व का हाथ हो सकता है।क्षतिग्रस्त धनुष की मरम्मती को लेकर नगर आयुक्त ने निर्देशित कर दिया है जल्द ही धनुष की मरम्मती करायी जाएगी।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!