नेहरू बालिका उच्च विद्यालय तेतुलमारी में कक्षा दस के छात्राओं को विदाई दी ग‌ई,

कतरास तेतुलमारी। नेहरू बालिका उच्च विद्यालय तेतुलमारी मे शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर कक्षा दस के छात्राओं को विदाई दी ग‌ई, इस दौरान छात्राएं फिल्मी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय के पुर्व प्राचार्य पुर्णिमा सिंह ने छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पढ़ो लिखो और स्कूल का नाम रोशन करो। छात्राओं की उच्च शिक्षा बाकी है। उन्होंने कहा कि मेहनत करो और पढ़ लिखकर अच्छा इंसान बनो। अच्छा इंसान है लोगों को सही मार्गदर्शन दिखता है इसलिए पढ़ लिखकर पहले कक्षा इंसान बनो। कार्यक्रम मे छात्राओं को पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सीमा मिश्रा, विमल कुमारी,नेहा कुमारी, देवनिस खालको,एम के सिंह, बलराम तिवारी, एमएस बंशवार, धीरेंद्र अम्बष्ठ, दर्शन कुमार दास,गणेश कुमार वर्मा,ज्योति सोय आदि शामिल थे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!