बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र संख्या 5 के श्रमिकों का समस्या का समाधान वं राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के कार्यकर्ता द्वारा सम्मेलन

तेतुलमारी। बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र संख्या 5 के श्रमिकों का समस्या का समाधान वं राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के कार्यकर्ता द्वारा सम्मेलन को लेकर संघ के महामंत्री आशनी सिंह का आगमन आगामी पांच फरवरी को बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र में होगा उक्त बातें संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि इस दौरान कोल माइंस वर्कर यूनियन के महामंत्री भोला सिंह वं अन्य संघ के पदाधिकारियों द्वारा राजकासं के महामंत्री कों स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। उसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं द्वारा महामंत्री का स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम सम्पन्न के बाद मजदूर समस्याओं पर सिजुआ महाप्रबंधक सुधाकर प्रसाद से महामंत्री का वार्ता होगा। उन्होंने कहा कि सिंह परिवारों के द्वारा कोयलांचल के श्रमिकों के हर सुख दुख वं समस्याओं में प्रमुख भूमिका में एक सदियों से रहने वाला परिवार हैं। मौके पर लक्ष्मण पासवान, सुधीर चौहान, चंदन चौहान, नागेंद्र सिंह, सुरेंद्र चौहान, सियाराम सिंह, सुखदेव प्रमाणिक, यदुनंदन चौहान, रामप्रवेश राम, संजय नोनिया, हीरा सिंह, अनील सिंह, मुनेश्वर भुईया आदि शामिल थे।
Leave a Comment