मईया सम्मान योजना के लिय महिलाएं 6 महीने से लगा रही बाघमारा प्रखण्ड अंचल कार्यालय का चक्कर,नही मिला एक भी क़िस्त,नाराज महिलाओं कहा वोट के समय लिया वोट अब नही मिल रहा सम्मान,करेंगी आंदोलन।

कतरास धनबाद।झारखण्ड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मईया सम्मान योजना के लाभ के लिये महिलाएं 6 महीने से प्रखण्ड अंचल का चक्कर लगा रही है।लेकिन अब तक लाभ से वंचित है।एक भी क़िस्त का भुगतान नही मिल पाया है।बाघमारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में विभिन्न पंचायत एवं वार्डो से दर्जनों महिलाएं चक्कर काट रही है।

मईया सम्मान योजना के लाभ नही मिलने से महिलाओं में गुस्सा है।व्यवस्था पर सवाल उठा रही है।
वही बीते दिनों मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने चुनाव में किये गए वायदे अनुसार मईया सम्मान योजना में चयनित लाखो महिलाओं को 25सौ की क़िस्त जारी कर दिए है।वही 15 जनवरी तक फिर से 25सौ देने का घोषणा किये है।

मईया सम्मान योजना के लिये 6 महीने से प्रखण्ड अंचल का चक्कर लगा रही महिलाओं ने कहा कि उनलोगों ने ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से फार्म भरा था।आंगनबाड़ी और साइबर दोनों जगह सभी कागजात के साथ भरा था।लेकिन योजना का लाभ से आज तक वंचित है।जबकि योजना में लाभ लेने वाली महिलाओं को चौथी क़िस्त मिल गया है।वोट के समय वोट लिया गया।वायदा किया गया कि मईया सम्मान का लाभ जरूर मिलेगा।लेकिन हम सभी इससे वंचित है।उनलोगों के फार्म के साथ लापरवाही की गई है।जो जिम्मेदार लोग है वही लापरवाही बरते है।बीडीओ व सीओ से शिकायत किये तो आश्वासन दिए कि जल्द उनलोगों की आवेदन पर योजना का लाभ दिलायेंगे।अगर लाभ नही मिला तो प्रखण्ड अंचल कार्यालय के सामने सभी धरना पर बैठ जायेंगी।

वही बाघमारा सीओ बालकिशोर महतो ने कहा कि निगम क्षेत्र की महिलाएं ग्रामीण क्षेत्र का पता भर कर फॉर्म जमा कर दी है।जिस कारण निगम क्षेत्र की महिलाओं को दिक्कत हो रही है।जो भी समस्या है उसे ठीक कर जल्द सभी को मईया सम्मान का लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!