झारखंड के हर राज्य में सिलेंडर कि किमत तालिका

LPG Cylinder Price in Jharkhand Today: आज 1 जनवरी 2025 है. महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय की जातीं हैं. आज सुबह झारखंड में एलपीजी सिलेंडर की कीमत अगर आप जानना चाहते हैं, तो बता दें कि आज 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 842.50 रुपए से 862 रुपए के बीच है. सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल के मुताबिक, राजधानी रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और बोकारो जिले में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर लेने वाले ग्राहकों को 860.50 रुपए चुकाने पड़ेंगे. यही सिलेंडर अगर कोई उपभोक्ता जमशेदपुर में लेता है, तो उसे 842.50 रुपए ही देने होंगे. पूर्वी सिंहभूम से सटे चाईबासा में सिलेंडर का मूल्य 843.50 रुपए है. हजाराबीग, रामगढ़ और कोडरमा में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए लोगों को झारखंड में सबसे अधिक 862 रुपए देने पड़ते हैं. चतरा में 859 रुपए, पश्चिमी सिंहभूम में 852 रुपए, सरायकेला-खरसावां में 843 रुपए और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 842.50 रुपए में एक सिलेंडर मिल रहा है. झारखंड के 17 जिलों में आज एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है.जिला का नाम एलपीजी सिलेंडर की कीमत
बोकारो 860.50 रुपए
चतरा 859.50 रुपए
देवघर 860.50 रुपए
धनबाद 860.50 रुपए
दुमका 860.50 रुपए
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) 842.50 रुपए
गढ़वा 860.50 रुपए
गिरिडीह 860.50 रुपए
गोड्डा 860.50 रुपए
गुमला 860.50 रुपए
हजारीबाग 862.00 रुपए
जामताड़ा 860.50 रुपए
खूंटी 860.50 रुपए
कोडरमा 862.00 रुपए
लातेहार 860.50 रुपए
लोहरदगा 860.50 रुपए
पाकुड़ 860.50 रुपए
पलामू 860.50 रुपए
रामगढ़ 862.00 रुपए
रांची 860.50 रुपए
साहिबगंज 860.50 रुपए
सरायकेला-खरसावां 843.00 रुपए
सिमडेगा 860.50 रुपए
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) 852.00 रुपए
स्रोत : Indian Oil
हर महीने तय होती है एलपीजी सिलेंडर की कीमत
एलपीजी गैस की कीमत सरकारी तेल कंपनियां तय करतीं हैं. इस पर कई तरह के टैक्स की वजह से राज्यों में इसकी कीमतें अलग-अलग होतीं हैं. कई बार एक ही राज्य के अलग-अलग शहरों में भी इसकी कीमत अलग-अलग होती है. एलपीजी की कीमत वैश्विक कच्चे ईंधन की कीमतों के आधार पर तय होती है.
Leave a Comment