धनबाद । बैंक मोड़ फ्लाईओवर की मरम्मती कार्य युद्ध स्तर पर चल रही है।13 मई से फ्लाईओवर के एक लेन में शुरू हुआ ढलाई का काम पूरा कर लिया गया है। अब अगले 1 जून से दूसरे लेन में ढलाई का काम शुरू कर देने का लक्ष्य है।1972 में बैंक मोड़ फ्लाईओवर का निर्माण हुआ था। 53 साल बाद फ्लाईओवर की मरम्मती की आवश्यकता पर करीब 15 करोड़ की लागत से काम शुरू किया गया है।
13 मई से शुरू हुए धनबाद के बैंक मोड़ फ्लाईओवर के एक लेन की ढलाई का काम पूरा कर लिया गया है और अब 1 जून से दूसरे लेन की ढलाई का काम शुरू किया जायेगा।सेंफील्ड कंपनी द्वारा शुरू किए गए इस मरम्मती कार्य में अबतक एक लेन के 18 स्पेन को तोड़ा गया और नया सरिया डालकर ढलाई की गई। 182 मीटर तक सरिया बिछाई गई है। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा तथा अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार फ्लाईओवर का निरीक्षण भी किया। अधिकारियों ने आर.सी.सी. ढलाई में अच्छे से पानी पटाने का निर्देश दिया है। कार्य की गुणवत्ता बरकरार रखने और युद्ध स्तर पर काम करने का निर्देश दिया है। दूसरी लेन में पानी की पाइपलाइन भी है। इसलिए अधिकारियों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को सतर्क रहने और पाइपलाइन में लीकेज नहीं हो, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मरम्मती कार्य अच्छे से चल रही है। वैकल्पिक मार्ग में जाम की समस्या नहीं बने इसपर भी निगरानी रखी जा रही है
मरम्मती कार्य में लगी कंपनी द्वारा पहले तो लगभग छह माह तक फ्लाइओवर के निचले हिस्से में मरम्मती का काम की।अब फ्लाइओवर के ऊपरी हिस्से में काम शुरू किया गया।पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद ने बताया कि फ्लाइओवर के दोनों लेन में स्पेन व कंक्रीट का काम होने के बाद बेयरिंग का काम शुरू किया जायेगा।फ्लाइओवर को उठाकर बेयरिंग बदले जायेंगे।
वही बैंक मोड़ फ्लाइओवर का निर्माण को लेकर पूर्व बियाडा अध्यक्ष सह अधिवक्ता विजय झा ने कहा कि बैंक मोड़ फ्लाइओवर की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी।कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था।इसे लेकर उन्होंने 2021 में पीआईएल हाईकोर्ट में दाखिल किया था।जिसमे केंद्र, राज्य, धनबाद उपायुक्त, धनबाद रेल मंडल,नेशनल हाइवे ,पथ निर्माण सहित 9 लोगो को पार्टी बनाया गया था।हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई की।फोटोग्राम फ्लाइओवर का उनलोगों ने दिखाया था।जिसके बाद 2023 में पुल की स्थिति को देखते हुए जल्द मरम्मत करने का आदेश दिया था।अब मरम्मती कार्य चल रहा है।
बताते चले कि 1972 में बैंक मोड़ फ्लाइओवर का निर्माण किया गया था। 53 साल में फ्लाइओवर के स्पेन व बेयरिंग की मरम्मत नहीं की गयी थी। फ्लाइओवर पर सिर्फ बिटूमिनस का लेयर बिछाया गया। 2023 में ओड़िशा की कंपनी ने फ्लाइओवर की लोड टेस्टिंग की थी। अपनी रिपोर्ट में स्पेन व बेयरिंग को खराब बताया था।इसके बाद पथ निर्माण विभाग ने इसके मरम्मती कार्य के लिए 15 करोड़ का टेंडर निकाला। बहरहाल, मरम्मती कार्य तेज गति से आगे बढ़ रही है।