महुदा थाना में होली को लेकर शांति समिति बैठक संपन्न


महुदा : महुदा थाना परिसर में सोमवार को बाघमारा विडिओ लक्ष्मण प्रसाद यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में रमजान व होली पर्व शांति पुर्वक मनाने को लेकर चर्चा की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए विडिओ लक्ष्मण प्रसाद यादव ने कहा कि दोनों समुदाय के लोग सोहार्दपुर्ण वातावरण में अपने पर्व को मनाये। पंचायत प्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्या को सुने और हुड़दंग मचाने वालों पर निगरानी रखें। अंचल निरिक्षक ममता कुमारी ने कहा कि पंचायत के प्रतिनिधि थोड़ा ध्यान रखें, जो भी व्यक्ति बदतमिजी करें, उसकी सुचना दें। होली व रमजान पर्व के अवसर पर भड़काउ गाना ना बजाये, नहीं तो उसपर कारवाई होगी। सोशल मिडिया में कोई व्यक्ति अगर तनाव फैला रहा है तो उस पर कारवाई होगी। होली पर डीजे बजाना सख्त मना है। मौके पर थाना प्रभारी देवानंद प्रसाद, एएसआई महेंदर राम, मनोहर कुमार, भाजपा जिला महामंत्री धनेश्वर महतो, शिबु महतो, पुर्व जिप सदस्य संतोष कुमार महतो, रुपदेव रवानी, सुभाष महतो, बोबी महतो, रवि वर्मा, भरत महतो, गणेश महतो, शेख खालिद, मो.आलम, मो.करामत अली अंसारी, कमालुद्दीन अंसारी आदि मौजुद थे।
Leave a Comment