कतरास।धनबाद जिले के राजगंज डिग्री कॉलेज में प्रभारी प्रचार्य को नियुक्त का स्थानीय लोग विरोध करते हुए प्रचार्य कार्यालय में ताला जड़ कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गए।धरणा पर बैठने की सूचना कॉलेज प्रबंधन द्वारा पुलिस को दिया गया।राजगंज कॉलेज में इसे लेकर घण्टो हंगामा हुआ।धरना पर बैठे स्थानीय लोग कॉलेज के किसी प्रभारी को प्रचार्य नियुक्त करने की माँग की।
प्रदर्शन में सांसद प्रतिनिधि गिरधारी महतो, जेएलकेएम के केंद्रीय महामंत्री विनय शर्मा, आजसू पार्टी नेता महेंद्र महतो, शिक्षक, स्थानीय ग्रामीण और विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. शर्मिला रानी की नियुक्ति का विरोध करते हुए जमकर हंगामा करते रहे।
सूचना पाकर राजगंज थाना की पुलिस प्रदर्शन करने वाले लोगो को समझाने धरना से हटने का आग्रह किया।लेकिन नही माने।
कॉलेज में प्रदर्शन की जानकारी पाकर मौके पर बाघमारा सीओ, बाल किशोर महतो, बीडीओ लक्ष्मण यादव, कतरास इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी, राजगंज, तेतुलमारी, कतरास और ईस्ट बसुरिया थानों की पुलिस मौके पर पहुँची।
प्रदर्शन करने वाले लोगो को जबरजस्ती प्रचार्य कार्यालय से उठाया गया।आधा दर्जन लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर राजंगज थाना ले आई।
मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में प्रचार्य कार्यालय का ताला तोड़ कॉलेज प्रशासन को सौपा गया।प्रभारी प्रचार्य ने पदभार संभाला।
वही प्रभारी प्रचार्य नियुक्ति का विरोध कर रहे गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि बाहरी को कॉलेज प्रचार्य हम स्थानीय स्वीकार नही करेंगे।प्रशासन जबरजस्ती कर रही है।टुंडी विधायक सह कॉलेज अध्यक्ष के इशारे पर प्रशासन ग्रामीणों के साथ गलत कर रही है।