गिरिडीह में मधुमक्खी पालन कार्यशाला का आयोजन।

गिरिडीह : गिरिडीह में मधुमक्खी पालन कार्यशाला का आयोजन।
गिरिडीह स्थित 35 वी वाहिनी मुख्यालय परिसर में मधुमक्खी पालन हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 35 वी वाहिनी मुख्यालय परिसर में राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन के तहत डॉ पंकजें सेठ (वरिष्ट वैज्ञानिक) एवं नवीन कुमार (वैज्ञानिक) कृषि विज्ञान केंद्र बेंगाबाद के द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में तकनीकी सदस्य सरोज कुमार सिंह द्वारा मधुमक्खी पालन संबंधित जानकारी दी गई
साथ ही शहद के उपयोग एवं लाभ के बारे में बताया गया। उन्हों बताया कि देसी मधुमक्खी एवं अन्य कीट परागणकर्ताओं का समेकित संरक्षण करके हम अपनी फसलों का परागण प्रबंधन एवं फसल की प्रक्रिया सुनिश्चित करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बागवान खास तौर पर देसी मधुमक्खी के पालन को सुनिश्चित करके फसल परागण एवं एवं सतत आजीविका विकास विका को प्राप्त कर सकते हैं। कार्यशाला में सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी व कार्मिकों ने भाग लेकर मधुमक्खी पालन करने के बारे में जाना।
Leave a Comment