बीसीसीएल एरिया 5 अंतर्गत तेतुलमारी कोलयरी परियोजना पदाधिकारी पंकज कुमार ने भूमिगत अंडर ग्राउंड खदान में खनन और पंपिंग गतिविधियों को पूर्ण रूप से बन्द करने का आदेश पत्र जारी किया है।

तेतुलमारी। बीसीसीएल एरिया 5 अंतर्गत तेतुलमारी कोलयरी परियोजना पदाधिकारी पंकज कुमार ने भूमिगत अंडर ग्राउंड खदान में खनन और पंपिंग गतिविधियों को पूर्ण रूप से बन्द करने का आदेश पत्र जारी किया है।
पीओ ने पत्र में कहा है कि भूमिगत खदान में सभी प्रकार की खनन और पंपिंग गतिविधियां पूर्णता बंद हो जाने के कारण भूमिगत नियोजन 1 जनवरी 2025 से बंद रहेगा भूमिगत अधिकारियों और कर्मियों का कैंप लैंप आवंटन 1 जनवरी 2025 से अगले आदेश तक बंद रहेगा।

वहीं पीओ इस आदेश पत्र निर्गत करने के साथ ही बिहार जनता खान मजदूर संघ ने आपत्ति जताई है बिहार जनता खान मजदूर संघ के तेतुलमारी कोलयरी अध्यक्ष पंचू सिंह ने पीओ इस आदेश को नियम संगत नहीं बताते हुए गलत कहा है। बिहार जनता खान मजदूर संघ के तेतुलमारी अध्यक्ष ने इसे लेकर सवाल पीओ से किया है। परियोजना पदाधिकारी को गलत बताते हुए पत्र के द्वारा आदेश के विरुद्ध सवाल खड़ा करते हुए अपने यूनियन पत्र के माध्यम से सवाल किया है।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!