धनबाद।धनबाद में चेन स्नैचर्स गिरोह फिर एक बार सक्रिय हो गया है।धनबाद थाना क्षेत्र के चीरागोड़ा प्रोफेसर क्लोनी में बाइक सवार अपराधी महिला के गले से दिनदहाड़े सोने का चेन झपटा मार खीच भाग निकला।भुक्तभोगी महिला बाइक सवार अपराधी का हो हल्ला कर पीछा की,लेकिन अपराधी तेज रफ्तार में बाइक से रफूचक्कर हो गया।
वारदात की घटना गली के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।महिला सब्जी ख़रीदककर वापस घर आ रही थी।इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।
सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है कि एक बाइक में दो अपराधी गली ने खड़ा है।महिला जैसे ही सामने आई,गले से चेन छीन तेजी से भाग निकला।भुक्तभोगी महिला इसके बाद पीछा भी की।
भुक्तभोगी महिला का नाम सरिता देवी है।पति रेल कर्मी है।
लुटे गए सोने की चेन की कीमत ढाई लाख बताई जा रही है।धनबाद थाना में महिला ने घटना की लिखित शिकायत दी है।
वही घटना को लेकर भुक्तभोगी महिला ने कहा कि वह सब्जी लेकर घर आ रही थी।उसी दौरान बाइक पर बैठे दो लोग आचनक झपटा मारके गले से सोने का चेन छीन भाग गया।
भुक्तभोगी महिला के भाई ने कहा कि लुटे गए सोने की चेन का वजन 25 ग्राम था।जिसकी आज कीमत लगभग ढाई लाख होगा।